सुभाष चंद्र यादव ने ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत से की मुलाकात

0
32

जयपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राजस्थान प्रदेश प्रभारी सुभाष चंद्र यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के साथ जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुलाकात में प्रदेश के विकास और जनकल्याण से संबंधित विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। दोनों के बीच सकारात्मक संवाद और सहयोग को लेकर चर्चा हुई। यादव ने कहा कि जनहित से जुड़े विषयों पर निरंतर संवाद और समन्वय के माध्यम से विकास एवं जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here