300 किमी पीछा कर पकड़े दो वाहन चोर: भीलवाड़ा से चोरी का ट्रैक्टर-टैंकर बरामद

0
57
Two vehicle thieves caught after a 300-km chase.
Two vehicle thieves caught after a 300-km chase.

जयपुर। आमेर थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 150 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद चोरी किए गए महिंद्रा ट्रैक्टर-टैंकर का करीब 300 किलोमीटर तक पीछा किया और भीलवाड़ा से दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का ट्रैक्टर-टैंकर बरामद कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करन शर्मा ने बताया कि आमेर थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पीयूष खोयर (32) निवासी रामगंज जयपुर तथा कैलाश मीणा (41) निवासी आमेर जयपुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में अन्य वाहन चोरी की वारदातों और गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार गोदारा ने बताया कि आमेर निवासी अजय वाल्मीकि नेआमेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 5-6 अक्टूबर की मध्यरात्रि अज्ञात चोर नारदपुरा स्टैंड से उसका लाल रंग का महिंद्रा 475 डीआई एमकेएम ट्रैक्टर आरजे 14 आरएफ 7660 मय टैंकर चोरी कर कुंडा की ओर भाग गए। पुलिस ने विशेष टीम गठित की गई। जहां टीम ने घटनास्थल और आसपास के करीब 150 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।

फुटेज से ट्रैक्टर-टैंकर और संदिग्धों की लोकेशन का पता लगाते हुए पुलिस टीम करीब 300 किलोमीटर दूर भीलवाड़ा के भीमगंज पहुंची। वहां भीलवाड़ा पुलिस की सहायता से दो संदिग्धों को चोरी के ट्रैक्टर-टैंकर के साथ खड़ा देखा गया। दोनों आरोपी उसे बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर के इंजन और चेसिस नंबर का मिलान किया। जांच में ट्रैक्टर आमेर से चोरी हुआ पाया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर और चोरी का ट्रैक्टर-टैंकर बरामद कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here