7.56 ग्राम स्मैक के साथ 55 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

0
23

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट के दक्षिण जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत चाकसू थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7.56 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 55 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत चाकसू थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अशोक राजोरिया (55) निवासी चाकसू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7.56 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here