बिना लाइसेंस चल रहे थाई स्पा पर पुलिस ने मारी दबिश: संचालक सहित तीन गिरफ्तार

0
21

जयपुर। सी-स्कीम स्थित गोपाल टॉवर में बिना लाइसेंस संचालित हो रहे निको थाई स्पा पर जयपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संचालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि अशोकनगर थाना पुलिस और डीएसटी (दक्षिण) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए सी-स्कीम स्थित गोपाल टॉवर में बिना लाइसेंस संचालित हो रहे निको थाई स्पा पर छापेमारी करते हुए मौके से स्पा संचालक विनोद गुर्जर (26) निवासी मुरैना (मध्य प्रदेश), कर्मचारी सर्वेश कुमार आर्य (30) निवासी मुरैना और सत्यवीर (23) निवासी ग्राम भैसोरा जिला मुरैना को गिरफ्तार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here