जयपुर। बेटी फाउंडेशन क्लब (बीएफसी) की ओर से महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और बेटियों के सम्मान के उद्देश्य से 22 नवंबर को जयपुर मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम, अजमेर रोड पर बीएफसी फेस्ट एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 101 प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान दिल्ली की प्रसिद्ध प्रोफेशनल सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट कवलप्रीत कौर को बीएफसी फेस्ट का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया।
संस्था के डायरेक्टर राज शर्मा और राहुल शर्मा ने बताया कि समारोह में महिला शिक्षा, आत्मनिर्भरता, समान अधिकार और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयपुर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. प्रवीण अग्रवाल, एच कृष्णा डायमंड के डायरेक्टर कन्हैया राव, प्रतीक्षा फाउंडेशन की डायरेक्टर डॉ. राखी जांगिड़, उषा टेक्सटाइल के डायरेक्टर विपिन जैन, क्लीनिटोन, श्री और प्लाजमाजैन के डायरेक्टर डॉ. सौरभ गोगर तथा समाजसेवी, पत्रकार एवं मानव अधिकार अध्यक्ष बृजेश पाठक उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. आंचल पुरी, डॉ. किशोर गीठाला, संजीव चंद्रावत, भावेश अरोड़ा, अनिल गर्ग, करणी आईटी के डायरेक्टर राम रतन कुशवाह, पूर्व ब्रांड एम्बेसडर एवं ज्योतिषाचार्य सिमरन कोर, महिला क्रिकेट कोच सुरेंद्र सिंह भाटी, वरिष्ठ पत्रकार साबिर कुरैशी, फैशन डिजाइनर अशफाक खान, मिसेज इंडिया मोनिका शर्मा, मिसेज इंडिया इशा श्रीवास्तव और मिस इंडिया अंकिता सोलंकी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
समारोह में कवलप्रीत कौर को ब्रांड एम्बेसडर बनाए जाने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। संस्था पदाधिकारियों के अनुसार, कवलप्रीत कौर अब तक 2,000 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ चुकी हैं। महिला सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर टॉक शो भी आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं की शिक्षा, आत्मसम्मान, आर्थिक स्वतंत्रता और समाज में समान भागीदारी जैसे मुद्दों पर विचार रखे गए। वक्ताओं ने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति के लिए महिलाओं और बेटियों को शिक्षा, सम्मान और आगे बढ़ने के समान अवसर देना जरूरी है।
मुख्य अतिथि डॉ. प्रवीण अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि कन्हैया राव ने महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी प्रतिभा को उचित मंच और प्रोत्साहन देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ सामाजिक बदलाव में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
समारोह में प्रभा स्वर्णकार, पूजा मिरचंदानी, खुशी शर्मा, ब्रांड फेस नीलू गुप्ता, सीमा मीणा, राजलक्ष्मी शर्मा, प्रिया पटेल, पंखुड़ी तिवारी, श्वेता तमांग, मोनिका राव, तृप्ति विजय, कविता मेहर, प्रीति सिन्हवत, रवि नैनपुरिया, रिंकू वशिष्ठ, रोहित कुमार, पारुल जेड़िया, वैष्णवी सुथार, विनीत जैन छाबड़ा, विनीत जैन, इकबाल कौर, रमनदीप सिंह, गगनदीप सिंह सहित अन्य अतिथियों ने भी शिरकत की। संस्था की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
आयोजन के माध्यम से बेटी फाउंडेशन क्लब ने बेटियों को समान अवसर, शिक्षा और सम्मान देने का संदेश दिया। आयोजकों ने कहा कि 101 महिलाओं का सम्मान उनकी उपलब्धियों को पहचान देने के साथ अन्य महिलाओं और युवतियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का प्रयास है। समारोह में उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों ने संस्था की इस पहल की सराहना की।

















