इमरान कुरैशी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं से किया संवाद

0
30

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इमरान कुरैशी ने सोमवार को सरदार पटेल मार्ग स्थित होटल ग्रैंड इंडियाना में आयोजित युवा संवाद समारोह में युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान युवाओं के राजनीतिक अनुभवों, विचारों, आकांक्षाओं और भविष्य की अपेक्षाओं पर चर्चा की गई। साथ ही जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर युवाओं के सुझाव भी लिए गए।

संवाद के दौरान युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई गई। नशे से दूर रहने, इसके खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

इमरान कुरैशी ने कहा कि युवा शक्ति देश और समाज के भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं को सही दिशा, सकारात्मक अवसर और बेहतर भविष्य उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल युवाओं के उत्साह, सुझावों और सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here