जयपुर। देश के प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिताओं में शामिल स्टार वाक मिस इंडिया के दूसरे ऑडिशन का आयोजन 29 नवंबर को जयपुर के होटल ग्रैंड सफारी में किया जाएगा। ऑडिशन में देशभर से प्रतिभाशाली और इच्छुक मॉडल्स हिस्सा लेंगी। इस दौरान प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और मॉडलिंग कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
शो के आयोजक नरेंद्र कुमार गंगवाल ने बताया कि दूसरे ऑडिशन के लिए जूरी पैनल में राजकुमार अग्रवाल, हिमांशु निझावन और ताहिर मिर्जा शामिल होंगे। जूरी सदस्य प्रतिभागियों की प्रतिभा, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और मंच पर प्रस्तुति के आधार पर उनका मूल्यांकन कर चयन करेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले दिसंबर माह में आयोजित किया जाएगा। इसमें ऑडिशन के माध्यम से चयनित प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
गंगवाल के अनुसार स्टारवाक मिस इंडिया का उद्देश्य देशभर की उभरती प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उन्हें फैशन एवं मॉडलिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी पहचान बनाने और फैशन जगत में करियर की संभावनाएं तलाशने का अवसर मिलेगा।

















