संविधान दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया संविधान पार्क का शैक्षणिक भ्रमण

0
25
NCC cadets undertook an educational visit to the Constitution Park On Constitution Day
NCC cadets undertook an educational visit to the Constitution Park On Constitution Day

जयपुर। संविधान दिवस के अवसर पर 8 राजस्थान बटालियन एनसीसी के राजस्थान कॉलेज, राजस्थान विश्वविद्यालय के कैडेट्स ने संविधान पार्क का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण का उद्देश्य कैडेट्स को भारतीय संविधान के इतिहास, महत्व और मूलभूत सिद्धांतों से अवगत कराना तथा उनमें संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करना था।

यह कार्यक्रम कैप्टन तमेघ पंवार के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया। इस दौरान बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुरेंद्र सिंह ने कैडेट्स से भारतीय संविधान से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे और संविधान निर्माण की प्रक्रिया, संविधान सभा की भूमिका, मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

संवादात्मक सत्र में कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्हें संविधान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, संविधान निर्माताओं के योगदान तथा प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों से परिचित कराया गया।

इस शैक्षणिक भ्रमण से कैडेट्स को संवैधानिक मूल्यों, जिम्मेदार नागरिकता, राष्ट्रीय एकता और अनुशासन के महत्व को समझने का अवसर मिला। साथ ही उन्हें संविधान में निहित आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति तथा भारतीय संविधान के प्रति सम्मान और निष्ठा की भावना के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here