सैनिकों और परिवारों के लिए 29-30 मई को होगा पोषण पर सेमिनार

0
33
A seminar on nutrition for soldiers and their families will be held on May 29–30.
A seminar on nutrition for soldiers and their families will be held on May 29–30.

जयपुर। सप्त शक्ति कमांड के तत्वावधान में ज्ञान शक्ति थिंक टैंक (जीएसटीटी) द्वारा जयपुर मिलिट्री स्टेशन में 29 और 30 मई को ‘फ्यूचर प्रूफ योर हेल्थ : सैनिकों और परिवारों के लिए पोषण का महत्व’ विषय पर दो दिवसीय सेमिनार आयोजित किया जाएगा।

जन संपर्क अधिकारी (रक्षा) राजस्थान लेफ्टिनेंट कर्नल निखिल धवन ने बताया कि समकालीन महत्व के इस विषय पर आयोजित होने वाले सेमिनार में बड़ी संख्या में सेवारत और सेवानिवृत्त रक्षा अधिकारी, जेसीओ, जवान, उनके परिवारजन, डिफेंस सिविलियन तथा छात्र भाग लेंगे।

सेमिनार का संचालन प्रसिद्ध न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर की टीम की सदस्य सुश्री जिनाल शाह करेंगी। उन्हें स्वास्थ्य विशेषज्ञ और प्रशिक्षक के रूप में 12 वर्षों का अनुभव है। वे इससे पहले भी विभिन्न सैन्य स्टेशनों पर सैनिकों को स्वास्थ्य और पोषण संबंधी प्रशिक्षण दे चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here