सामाजिक जागरूकता का अनूठा आयोजन :पक्षियों के लिए परिंडे लगाए और जरूरतमंद बच्चों को बांटी सामग्री

0
20
A Unique Event for Social Awareness
A Unique Event for Social Awareness

जयपुर। भारत की पावरफुल नारी ग्रुप एवं स्पिरिचुअल वर्ल्ड फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से रविवार को एक प्रेरणादायक सोशल अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और सेवा भाव को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम के तहत सिटी पार्क में भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए 50 से अधिक परिंडे लगाए गए, ताकि पक्षियों को पानी उपलब्ध कराया जा सके। इसके साथ ही ‘स्कूलम’ एनजीओ के अंतर्गत पढ़ने वाले करीब 70 से 80 जरूरतमंद बच्चों के लिए क्रॉक्स और चप्पलों की व्यवस्था की गई। बच्चों को प्रोत्साहित करने और खुशी देने के लिए चॉकलेट, जूस, फ्रूट जूस, बिस्किट्स और चिप्स आदि का भी वितरण किया गया।

भारत की पावरफुल नारी ग्रुप की ओर से ‘स्कूलम’ एनजीओ की डायरेक्टर मालविका अग्रवाल का विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हो सका। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के प्रयास समाज में सकारात्मक सोच और सेवा भावना को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर स्पिरिचुअल वर्ल्ड फाउंडेशन की डायरेक्टर श्वेता जैन ने सभी सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार जताया। वहीं के.के. सालवी ने बताया कि आयोजन में सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में पूनम खंगारोत, प्रिया मोदी, रेनू जिंदल, श्वेता जैन, नीतू जैन, लविना जसवानी, प्रियल टाक, अंजू यादव, शिवानी सक्सेना, रुचि कपूर, प्रीति शर्मा, नंदिनी गुप्ता, निशा बंसल, कुसुम गुप्ता, मोनिका गरसा, नीतू अरोड़ा, मीना अरोड़ा, रेखा राज एवं दिव्या शर्मा सहित अनेक सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here