नगर निगम में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से ठगे 5 लाख

0
261

जयपुर। नगर निगम में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर एक युवक से पांच लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने घटना के सम्बंध में विधायकपुरी थाने में मामला दर्ज करवाया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल मुजफुर खान ने बताया कि इंदिरा गांधी नगर निवासी विवेक माथुर ने मामला दर्ज करवाया कि राजा माथुर ने स्वयं को सरकारी अधिकारी बताया। आरोपी ने नगर निगम में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर उससे 10 लाख रुपए मांगे। इस पर पीड़ित ने आरोपी को 5 लाख रुपए दे दिए। रुपए लेने के बाद भी आरोपी ने उसे सरकारी नौकरी नहीं लगवाई। इस पर पीड़ित ने पुलिस थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here