July 27, 2024, 7:03 am
spot_imgspot_img

अरविंद केजरीवाल के विरोध में आप कार्यकर्ता और जनता ने किया उपवास

जयपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेशभर में आप कार्यकर्ताओं ने जनता के साथ मिलकर एक दिवसीय उपवास रखा। जयपुर में आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने रविवार सुबह 10 बजे से शहीद स्मारक पर उपवास रखा।

प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने बताया कि भाजपा लगातार देश में लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पूरे देश की जनता में भाजपा के प्रति भारी आक्रोश हैं। भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी के बढ़ते प्रभाव से डरी हुई हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा आम आदमी पार्टी को हरा नही पाई। इसलिए लोकसभा चुनाव में हार के डर से अरविंद केजरीवाल को फर्जी मामले में साजिश के तहत गिरफ्तार किया हैं। आज पूरे देश की जनता अरविंद केजरीवाल के समर्थन में खड़ी हैं।

जनता में नरेंद्र मोदी और भाजपा को प्रति भारी आक्रोश हैं। जनता आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को इस साजिश का जवाब वोट की चोट से देगी। अरविंद केजरीवाल कट्टर ईमानदार और जनता के लाडले नेता हैं। भाजपा की साजिश और षड्यंत्र की पोल जनता के सामने खुल चुकी हैं। जल्द अरविंद केजरीवाल जेल से आजाद होंगे। जयपुर में उपवास के दौरान आम आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष अर्चित गुप्ता,जयपुर जिला अध्यक्ष कमल भार्गव, आप नेत्री संगीता गौड़,सरिता ओसवाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles