हुक्का बार पर कार्रवाई, संचालक गिरफ्तार

0
358

जयपुर। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने कैफे की आड़ में चल रहे अवैध हुक्का बार पर कार्रवाई कर संचालक को पकड़ा है। वहां से अवैध चिलम, पाइप और तम्बाकू फ्लेवर भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार सेक्टर 9 मालवीय नगर में अजालिया कैफे में हुक्का पिलाने की सूचना मिली थी। इस पर थानाधिकारी बलवीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच सहीं पाए जाने पर हुक्का पिलाने के मामले में कैफे संचालक ऋषभ चौधरी को पकड़ लिया। मौके से अवैध चिलम सहित अन्य सामान जब्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here