विकृत जिहादी मानसिकता-लव जिहाद के विरोध में बजरंग दल ने किया जोरदार प्रदर्शन

0
47

जयपुर। विकृत जिहादी मानसिकता और लव जिहाद के विरुद्ध बजरंग दल के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर दूसरे दिन शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बड़ी चौपड़ पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि देश में समाज जीवन के लगभग हर क्षेत्र में बढ़ रही सुनियोजित जिहादी घटनाएं एक विकृत मानसिकता का परिचायक बन चुकी हैं। हाल ही में नासिक के टीसीएस में उजागर हुआ लव जिहाद का षड्यंत्र इसी श्रृंखला की एक कड़ी है।

अनेक नगरों से लव जिहाद, वन भूमि, सार्वजनिक भूमि, सेना और रेलवे की भूमि पर अवैध कब्जा, खान-पान की वस्तुओं को अपवित्र करना, अधिक मुस्लिम आबादी वाले स्थानों पर हिंदू परिवारों का उत्पीड़न और जनजाति की अवयस्क बालिकाओं का शोषण जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जो सीधे तौर पर राष्ट्र विरोधी, अवैध, आपराधिक और सामाजिक सद्भाव को भंग करने वाली हैं।

इस मानसिकता के विरुद्ध जन जागरण करने और कड़ा विरोध दर्ज कराने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ता हाथों में तख्ती थामे प्रदर्शन में शामिल हुए और जोरदार नारेबाजी की। प्रांत संयोजक परमवीर सिंह चौहान ने कहा कि हाल के समय में सामने आ रही घटनाएं समाज के लिए चिंता का विषय हैं। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

महानगर संयोजक दीपक पलानहेडा ने कहा कि देश में सभी नागरिकों को अपने धर्म एवं जीवन पद्धति का पालन करने की स्वतंत्रता है, लेकिन किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या जबरन कृत्य स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने युवाओं को जागरूक रहने का आह्वान किया।

महानगर मंत्री राकेश शर्मा ने कहा कि विभिन्न स्थानों से सामने आ रही घटनाओं की गहन जांच होना आवश्यक है, ताकि समाज में विश्वास बना रहे और कानून व्यवस्था सुदृढ़ हो।

प्रांत प्रचार-प्रसार प्रमुख गजेन्द्र सिंह गुर्जर ने कहा कि जन जागरण के माध्यम से ही समाज को ऐसी चुनौतियों के प्रति सचेत किया जा सकता है। प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख साहिल वाधवा ने भी विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व मानसरोवर के सिटी पार्क, सांगानेर के पिंजरापोल गौशाला के बाहर और विद्याधर नगर स्थित बियानी कॉलेज चौराहे पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here