ज्ञान और शक्ति के प्रतीक हैं भगवान परशुराम : विधायक गोपाल शर्मा

0
50

जयपुर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर शनिवार को जयपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जयपुर सेशन कोर्ट के सतीशचंद्र सभागार में दी बार एसोसिएशन जयपुर एवं ब्राह्मण अधिवक्ता परिषद के संयुक्त तत्वावधान में परशुराम जन्मोत्सव महाआरती एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं और समाजजन ने भाग लिया।

इस अवसर पर सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि “भगवान परशुराम ज्ञान और शक्ति के अद्वितीय संगम हैं। ज्ञान के बिना शक्ति का अस्तित्व नहीं और शक्ति के बिना ज्ञान असहाय है।” उन्होंने कहा कि चिरंजीवी भगवान परशुराम धर्म संरक्षण और न्याय के प्रतीक हैं तथा उनका जीवन अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और समाजहित में समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

विधायक शर्मा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि प्रभु परशुराम का आशीर्वाद समाज में धर्म, न्याय और सद्भाव की स्थापना में मार्गदर्शक बना रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एस.डी. शर्मा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष सोमेशचंद्र शर्मा, महासचिव उमेश चौधरी, पूर्व अध्यक्ष गजराज सिंह राजावत, कर्नल राजेश शर्मा, पवन शर्मा, अनिल चतुर्वेदी, प्रमोद गौतम, संजय व्यास, विपुल शर्मा, बिंदिया शर्मा, संगीता शर्मा, डॉ. सुमन शर्मा, हेमा तिवारी, शिल्पा शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, सुनील वशिष्ठ, राम मनोहर शर्मा एवं अनुभव शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इसके पश्चात विधायक गोपाल शर्मा ने विद्याधर नगर स्थित परशुराम भवन में ब्राह्मण समाज की ओर से आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि परशुराम जन्मोत्सव पर आयोजित यह शिविर समाजसेवा, संवेदनशीलता और जनकल्याण का उत्कृष्ट उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय दान है, जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम बनता है। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप शर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अजय शर्मा, सार्थक फाउंडेशन के अध्यक्ष आशीष भारद्वाज, विप्र सेना युवा जिलाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, प्रवीण व्यास, विक्रम स्वामी, राजीव दोतोलिया, कमलेश शर्मा, सतीश खांडल, आरएस जैमिनी, हीरालाल शर्मा एवं लक्ष्मण गौड़ सहित बड़ी संख्या में विप्र बंधु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here