15 हजार की रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथ गिरफ्तार

0
66

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को कोटा शहर में कार्रवाई करते हुए थाना भीमगंजमंडी में तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) रविन्द्र यादव को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर थाने में दर्ज एक प्रकरण में परिवादी और उसके माता-पिता के नाम हटाने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

एसीबी डीजी गोविंद गुप्ता के अनुसार एसीबी कोटा टीम को शिकायत मिली थी कि भीमगंजमंडी थाने में दर्ज प्रकरण में परिवादी एवं उसके माता-पिता के नाम हटाने के बदले आरोपी पहले ही 35 हजार रुपए रिश्वत ले चुका है। इसके बाद वह 30 हजार रुपए की अतिरिक्त रिश्वत मांगकर परिवादी को परेशान कर रहा था।

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने कार्रवाई की। उप महानिरीक्षक पुलिस, एसीबी कोटा रेंज ओमप्रकाश मीणा के पर्यवेक्षण तथा आसूचना इकाई कोटा की उप अधीक्षक पुलिस चन्द्रकंवर के नेतृत्व में टीम ने आरोपी रविन्द्र यादव को परिवादी से 15 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here