ढाबे पर खड़ी कार का शीशा तोड़ बैग चोरी

0
484

जयपुर। बस्सी थाना इलाके में एक ढाबे पर खाने खाने रुके दम्पति की कार का अज्ञात बदमाश कार का शीशा तोड़ उसमें रखा बैग चोरी कर फरार हो गए।जानकारी मिलने के बाद पीड़ित इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर अज्ञात बदमाश की तलाश शुरु कर दी है।

एएसआई मोहन लाल ने बताया कि मालपुरा गेट निवासी अजय कुमार 37 का आरोप है कि वो अपने परिवार के साथ हिण्डौन से 14 दिसंबर को वापस जयपुर आ रहे थे। बस्सी में स्थित पंचमुखी बालाजी कॉलोनी के पास ढाबे पर खाना खाने के लिए रुक गए। इसी दौरान ढाबे के साइड में खड़ी कार का अज्ञात बदमाश ने शीशा तोड़कर उसमे रखा बैग चोरी कर लिया।

बताया जा रहा है कि बैग में दो सोने की अंगूठी और पांच हजार रुपए नकद रखे हुए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर अज्ञात बदमाश की तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here