बच्चों में एनीमिया की रोकथाम के लिए निशुल्क बांटा चुकंदर जैम

0
36

जयपुर। 11वें आयुर्वेद दिवस एवं पोषण सप्ताह के तहत राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के बाल रोग विभाग की ओर से बच्चों में एनीमिया की रोकथाम के लिए चुकंदर जैम का निशुल्क वितरण किया गया। इस दौरान अभिभावकों को बच्चों के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार की जानकारी देकर काउंसलिंग भी की गई।

संस्थान के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके स्वस्थ जीवन के लिए खानपान व जीवनशैली पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश नागर ने बताया कि पोषण की कमी के कारण बच्चों में एनीमिया के मामले सामने आ रहे हैं।

इसी को देखते हुए आयुर्वेद के आहार सिद्धांत पर आधारित चुकंदर जैम तैयार किया गया है।
इसमें चुकंदर, काले तिल, मुनक्का, त्रिकटु और गुड़ सहित अन्य आयुर्वेदिक घटकों का उपयोग किया गया है। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बच्चों की उम्र के अनुसार पोषण संबंधी जरूरतों और संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी।

इस अवसर पर अस्पताल अधीक्षक उदयराज सरोज, उप अधीक्षक डॉ. हरीश भाकुनी सहित बाल रोग विभाग के चिकित्सक और शोधार्थी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here