आठ दिन से लापता मासूम का मिला सिर कटा शव

0
46
death
death

जयपुर। मुहाना थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जहां आठ दिन से लापता 10 वर्षीय मासूम बच्चे का क्षत-विक्षत शव एक नाले में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हत्यारों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए बच्चे का सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मुहाना थाना पुलिस, एफएसएल टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस के अनुसार मृतक बालक 14 जून को घर से अचानक लापता हो गया था। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने 15 जून को मुहाना थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन गुरुवार शाम उसका शव मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

मृतक के पिता मोहम्मद जावेद आलम मूल रूप से दरभंगा (बिहार) के निवासी हैं और वर्तमान में मुहाना क्षेत्र की चंदलाई सिटी स्थित गंगा सागर कॉलोनी में परिवार सहित रह रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं कॉलोनी में शोक और आक्रोश का माहौल है।

प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश या किसी विकृत मानसिकता के तहत की गई हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। वारदात के खुलासे के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों से पूछताछ में जुटी हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है तथा जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here