श्री खोले के हनुमान जी मंदिर में नृत्य गोपाल गणेश जी का जन्मोत्सव आयोजित

0
39

जयपुर। जयपुर स्थित प्रसिद्ध श्री खोले के हनुमान जी मंदिर परिसर में नृत्य गोपाल गणेश जी का जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश का 51 किलो पंचामृत से भव्य अभिषेक किया गया।

धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला में मंदिर में नवग्रह पूजन और मातृका पूजन भी विधि-विधान से संपन्न हुआ। गणेश जन्मोत्सव के खास मौके पर नृत्य गोपाल गणेश जी को 11 हजार विभिन्न प्रकार के मोदकों का महाभोग अर्पित किया गया। इनमें से 1100 विशेष मोदकों को भगवान श्री गणेश जी की 1008 नामावली के पावन मंत्रों से अभिमंत्रित किया गया।

उत्सव के दौरान मंदिर परिसर भगवान गजानन के जयकारों से गूंज उठा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर मोदक प्रसाद ग्रहण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here