नकबजनी की वारदात करने वाला शातिर चोर बंटी गिरफ्तार

0
30

जयपुर। कालवाड़ थाना पुलिस ने नकबजनी की वारदात करने वाले एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी हर्षिल नागलिया उर्फ बंटी निवासी हाथोज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की नकदी और आभूषण बरामद किए हैं। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि कालवाड़ थाना पुलिस ने नकबजनी की वारदात करने वाले एक शातिर नकबजन को पकड़ने के लिए कालवाड़ थानाधिकारी सुरेश सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। जहां टीम ने हर्षिल नागलिया उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया माल भी बरामद कर लिया गया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी स्मैक का आदी है। नशे की लत और महंगे शौक पूरे करने के लिए वह रिहायशी इलाकों में रेकी करता था और सूने मकानों व दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य वारदातों में उसकी संलिप्तता की जांच कर रही है।

कालवाड़ थानाधिकारी सुरेश सिंह के अनुसार हाथोज स्थित ब्राह्मणों के मोहल्ले निवासी शंकर लाल खंडेलवाल ने 21 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सुबह घर से बाहर जाने के बाद रात करीब 8 बजे लौटने पर मुख्य दरवाजे के ताले टूटे मिले और घर का सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से करीब 15 हजार रुपए नकद, दो चांदी के सेट, चांदी के सिक्के तथा दो से तीन हजार रुपए की चिल्लर चोरी कर ले गए थे। वहीं मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपित को धर—दबोचा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here