मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ईवी बस से किया सफर: दिया ग्रीन मोबिलिटी और ईंधन बचत का संदेश

0
41
Chief Minister Bhajanlal Sharma traveled by EV bus
Chief Minister Bhajanlal Sharma traveled by EV bus

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरक पहल करते हुए मुख्यमंत्री निवास से बगरू के ठिकरिया गांव तक इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) बस से यात्रा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा संरक्षण और स्वच्छ परिवहन को लेकर की गई अपील को आत्मसात करते हुए मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक परिवहन आधारित ईवी बस का उपयोग कर आमजन को ग्रीन मोबिलिटी अपनाने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ठिकरिया गांव में आयोजित ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम एवं ग्राम रथ समापन समारोह में भाग लेने के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ विभिन्न विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री की इस पहल को पर्यावरण संरक्षण, कार्बन उत्सर्जन में कमी और स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ईवी बस से यात्रा कर मुख्यमंत्री ने यह संदेश दिया कि सार्वजनिक परिवहन और हरित ऊर्जा का उपयोग भविष्य की आवश्यकता है तथा इससे ईंधन की बचत के साथ प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here