श्रीराम नाम के जाप के साथ होगा सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन

0
316

जयपुर। पहलगाव में आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष भारतीयों को श्रद्धाजंलि देने के लिए शनिवार को रामलीला मैदान,न्यू गेट पर अमरनाथ महाराज के सानिध्य में सैकड़ों की संख्या में श्रीराम नाम के असंख्य जाप के साथ सामूहिक हनुमान चालीसा के 8 पाठों का आयोजन किया जाएगा।

पार्षद नीरज अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को सैकड़ों की संख्या मे श्रद्धालु न्यू गेट,रामलीला मैदान में शाम 6 बजे एकत्रित होकर आठ बार सामूहिक रुप से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे और असंख्य श्रीराम नाम का जाप करते हुए पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष भारतीयों को श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here