श्री गोवर्धननाथ जी मंदिर में भागवत कथा का शुभारंभ

0
37
Commencement of the Bhagavat Katha at Shri Govardhannath Ji Temple
Commencement of the Bhagavat Katha at Shri Govardhannath Ji Temple

जयपुर। अधिकमास के पावन अवसर पर श्री पुष्टिमार्गीय वैष्णव मंडल एवं श्री वल्लभ पुष्टिमार्गीय मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में गोवर्धननाथ जी मंदिर में 11 दिवसीय श्रीमद्भागवत एकादश एवं मूल श्लोक परायण, श्री गोवर्धननाथ जी एवं श्री मथुराधीश प्रभु दर्शन तथा 56 भोग महोत्सव का आयोजन रविवार से प्रारंभ हुआ । यह महोत्सव 28 मई तक आयोजित किया जाएगा।

महोत्सव का शुभारंभ रविवार शाम 5 बजे सूरजपोल स्थित श्री सिद्ध विनायक मंदिर से निकलने वाली श्री मथुराधीश प्रभु की शोभायात्रा से किया गया । शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई श्री गोवर्धननाथ जी मंदिर पहुंची । इस दौरान बैंड वादकों की मधुर स्वर लहरियों पर श्रद्धालु भक्ति भाव से नाचते-गाते चलें । 18 से 28 मई तक प्रतिदिन बड़ौदा के गिरिराज शास्त्री श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराया।

कथा का आयोजन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 7 बजे तक किया गया। इसके साथ ही प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 9:30 बजे तक एवं दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक भागवत के मूल श्लोकों का पाठ भी किया जाएंगा।

महोत्सव के दौरान प्रतिदिन आकर्षक एवं मनोहारी झांकियां सजाई जाएंगी। इनमें फूलों का बंगला, निकुंज फूलों का हिंडोला, श्री महाप्रभु जी 84 बैठक मनोरथ, यमुना जी में नौका विहार, कमल तलाई, ब्याहुला मनोरथ, खस महल, गिरिराज जी की कंदरा, फूलों की सांझी, 56 भोग, मोती महल, गौचारण एवं अष्ट सखी द्वार सहित विभिन्न झांकियां शामिल रहेंगी। श्रद्धालु प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक इन झांकियों के दर्शन कर सकेंगे।

श्री गीता गायत्री मंदिर में होगी रामकथा

अधिकमास में गलता गेट स्थित गीता गायत्री मंदिर में राम कथा का आयोजन किया गया। ये आयोजन 17 मई को प्रारंभ किया गया,जिसका समापन 23 मई को किया जाएगा। पातालपुरी पीठाधीश्वर बालक देवाचार्य महाराज व्यासपीठ से भक्तों को रामकथा का रसपान कराया।

पं. राजकुमार चतुर्वेदी ने बताया कि कथा शुभारंभ से पूर्व शहर के प्रमुख संत-महंतों के सान्न्निध्य में सूरजपोल बाजार स्थित मंदिर श्री रघुनाथ जी से 108 भागवत पोथियों एवं 108 कलशों की शोभायात्रा निकाली गई । यात्रा में महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर मंगलगीत गाते हुए गायत्री मंदिर पहुंची। राम कथा के आयोजन के बाद 9 से 15 जून तक श्रीमद् भागवत कथा का भी आयोजन किया जाएगा।

अकिंचन महाराज सुनाएंगे श्री भरत चरित्र कथा

हरिनाम संकीर्तन परिवार के तत्वावधान में महावीर नगर स्थित श्री राम मंदिर में पांच दिवसीय श्री भरत चरित्र कथा का आयोजन 17 मई को प्रारंभ हुआ । जिसका समापन 21 मई को किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। व्यासपीठ से अकिंचन महाराज कथा का श्रवण करा रहे है। आयोजन के दौरान मधुर भाव एवं कथारस प्रवाह के माध्यम से भगवान राम और भरत जी के आदर्श चरित्र का वर्णन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल महिला मण्डल, महावीर नगर की ओर से किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here