पेपर लीक के खिलाफ सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, 40 दिन देशभर में चलेगा जनसंपर्क कार्यक्रम अभियान

0
48
Congress to take to the streets against paper leaks.
Congress to take to the streets against paper leaks.

जयपुर। शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक पर रोक और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस ने राष्ट्रव्यापी छात्र अभियान ‘छात्रों की गूंज’ की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत आगामी 40 दिनों तक देश के 28 प्रमुख शहरों में छात्रों, नौकरी अभ्यर्थियों, कोचिंग संस्थानों और कॉलेज परिसरों में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जयपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व सांसद अशोक तंवर, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ और अभियान संयोजक डॉ. रामसिंह सामोता ने कहा कि पेपर लीक, परीक्षाओं के रद्द होने और भर्ती में देरी से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

छात्रों को निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया का अधिकार मिलना चाहिए।
विनोद जाखड़ ने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक जैसे मामलों ने छात्रों और अभिभावकों का भरोसा तोड़ा है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, एनटीए की कार्यप्रणाली की समीक्षा तथा परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

अभियान की प्रमुख मांगों में पेपर लीक मामलों में जवाबदेही तय करना, एनटीए सहित परीक्षा तंत्र की व्यापक समीक्षा, परीक्षा और भर्ती का वार्षिक कैलेंडर जारी करना तथा निर्धारित समय-सारिणी का पालन सुनिश्चित करना शामिल है।

इस अभियान के तहत 30 जून से छात्र संपर्क अभियान, जुलाई में कैंपस कार्यक्रम और अंबेडकर संवाद, 1 अगस्त को 28 शहरों में कलेक्टर घेराव तथा 9 अगस्त को ‘दिल्ली चलो’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि यह अभियान छात्रों और युवाओं के अधिकारों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here