पौधारोपण और परिंडे वितरण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

0
34
Conveyed the message of environmental conservation through tree plantation and the distribution of earthen water pots for birds.
Conveyed the message of environmental conservation through tree plantation and the distribution of earthen water pots for birds.

जयपुर। राजधानी में सेवा-धर्म और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला। जहां बांगड़ अस्पताल गेट, जेएलएन मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंदों एवं राहगीरों को भोजन प्रसादी वितरित की गई, वहीं पक्षियों और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ 101 परिंडे तथा तुलसी, नीम और आंवला सहित 101 पौधों का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन श्री चित्रगुप्त नवयुवक समिति, श्री चित्रगुप्त बाल हितकारी सेवा संस्थान, नायकी माता यात्रा एवं विकास समिति तथा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं, श्रद्धालुओं और आमजन ने भाग लिया।

नर सेवा नारायण सेवा के तहत आयोजित कार्यक्रम में पुड़ी, सब्जी, कचौरी, मावे की चक्की, छाछ, शीतल पेय और केले वितरित किए गए। वहीं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार श्रीवास्तव और राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष वैद्य आशीष के आह्वान पर भगवान श्री चित्रगुप्त जी के नाम से 101 पौधे और 101 परिंडे बांटे गए।

इसके अलावा आयोजकों ने बढ़ती गर्मी और जल संकट को देखते हुए लोगों से पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में युगल किशोर नेहवारिया, ललित सक्सेना, जगदीश प्रकाश माथुर, संजीव माथुर, साकेत माथुर, सुनील माथुर, डॉ. किरण नारायण माथुर सहित अनेक समाजबंधुओं का सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here