28 साल से फरार पांच हजार का इनामी बदमाश लखनऊ से गिरफ्तार

0
56

जयपुर। अशोक नगर थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 28 वर्षों से फरार चल रहे पांच हजार रुपए के इनामी बदमाश को उत्तर प्रदेश के लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न मामलों में न्यायालय से जारी 13 स्थायी वारंट लंबित थे।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि अशोक नगर थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 28 वर्षों से फरार चल रहे पांच हजार रुपए के इनामी बदमाश सीपी गुप्ता उर्फ छेदी प्रसाद गुप्ता (72) को गिरफ्तार किया है। जो मूल रूप से दिलकुश कॉलोनी तथा वर्तमान में उपहार एल्डिको कॉलोनी लखनऊ का निवासी है। आरोपी वर्ष 1998 से फरार चल रहा था और उसके विरुद्ध थाना अशोकनगर में दर्ज विभिन्न मामलों में 13 स्थायी वारंट जारी थे। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण द्वारा पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

थानाधिकारी मोतीलाल शर्मा ने बताया कि अशोक नगर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम का गठन कर तकनीकी विश्लेषण के आधार पर साइबर सेल के हेड कांस्टेबल लोकेश कुमार ने आरोपित की लोकेशन लखनऊ में ट्रैक कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही उसके खिलाफ लंबित सभी 13 स्थायी वारंटों का निस्तारण हो गया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामनारायण,हेड कांस्टेबल गणेश नारायण, कांस्टेबल रामरतन तथा साइबर सेल के हेड कांस्टेबल लोकेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here