सीएसटी ने पकडे दुपहिया वाहन चुराने वाले दो वाहन चोर

0
121

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल जिला स्पेशल टीम (सीएसटी) ने विश्वकर्मा थाना इलाके में वाहन चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक चोरी का दुपहिया वाहन भी बरामद किए गए है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मनीष अग्रवाल ने बताया कि सीएसटी ने विश्वकर्मा थाना इलाके में वाहन चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले शातिर वाहन चोर फरमान अली (27) निवासी लाइनपार जिला फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) हाल झोटवाड़ा जयपुर और सब्बर हुसैन (28) निवासी बदायूं (उत्तर प्रदेश) हाल झोटवाड़ा जयपुर को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चुराया गया एक दुपहिया वाहन (बाइक) भी जब्त की है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनो आरोपित मिलकर मोटरसाइकिल की रैकी कर सुनसान स्थान पर मौका पाकर मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। गिरफ्तार आरोपित नशा करने के आदि है जो नशा करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी करते थे। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here