बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

0
39

जयपुर। नाहरगढ़ थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (डीएसटी उत्तर) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। वारदात में शामिल उसके साथी सोहेल उर्फ टिंडा की तलाश जारी है।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर उत्तर) करण शर्मा ने बताया कि चांदपोल स्थित हनुमान मंदिर के बाहर से श्रद्धालु की मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में नाहरगढ़ थाना पुलिस और डीएसटी उत्तर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले एक शातिर चोर अनीस खान (28) निवासी नाहरी का नाका शास्त्री नगर जयपुर गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद कर ली गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ शास्त्रीनगर, नाहरगढ़ और कोतवाली थानों में चोरी, एनडीपीएस एक्ट और आरपीजीओ एक्ट के कुल पांच मामले दर्ज हैं, जिनमें न्यायालय में आरोप पत्र पेश किए जा चुके हैं। पुलिस वारदात में शामिल आरोपी सोहेल उर्फ टिंडा की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here