होटल खंडेला पैलेस में जुए का भंडाफोड़: संचालक सहित छह गिरफ्तार

0
135

जयपुर। सिंधी कैंप थाना पुलिस ने बनीपार्क स्थित होटल खंडेला पैलेस में चल रहे जुए के अड्डे का पर्दाफाश करते हुए पांच जुआरियों सहित होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 21 हजार 580 रुपए की जुआ राशि और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि होटलों में संचालित अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सिंधी कैंप थानाधिकारी वंदना नरूला के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।

पुलिस को जनसहभागिता शिविर के दौरान सूचना मिली थी कि शिव मार्ग बनीपार्क स्थित होटल खंडेला पैलेस में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना के बाद पुलिस ने होटल पर निगरानी रखी। 5 अगस्त को कमरा नंबर 105 में जुआ खेले जाने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने दबिश देकर पांच जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

पूछताछ में सामने आया कि होटल को लीज पर लेकर संचालित कर रहा भागचंद जुआ खेलने वालों से प्रति रात 2 हजार रुपए लेकर कमरा और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी भागचंद को एक दिन पहले ही 4 अगस्त को होटल में अवैध गतिविधियों के मामले में धारा 170 बीएनएसएस के तहत आरिफ (35) निवासी मदीना कॉलोनी, झोटवाड़ा, मोहम्मद वकाती (31) निवासी लंकापुरी, भट्टाबस्ती, नदीम (35) निवासी उद्योग नगर, झोटवाड़ा, आरिफ शेख (33) निवासी नाहरी का नाका, शास्त्री नगर, इमरान (33) निवासी जेपी कॉलोनी, शास्त्री नगर और होटल संचालक भागचंद (49) निवासी बड़ौली, लक्ष्मणगढ़ (अलवर), हाल संचालक होटल खंडेला पैलेस बनीपार्क को गिरफ्तार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here