सिंधी कैंप बस स्टैंड से मोबाइल चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार

0
53

जयपुर। सिंधी कैंप बस स्टैंड पर सो रहे यात्रियों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी करने वाले शातिर चोर को सिंधी कैंप थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के चार महंगे स्मार्टफोन बरामद किए हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि सिंधी कैंप बस स्टैंड पर सो रहे यात्रियों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी करने वाले शातिर चोर राजेश कुमार मीणा (34) निवासी महुआ जिला दौसा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बस स्टैंड पर सो रहे यात्रियों और परीक्षार्थियों को निशाना बनाता था। तलाशी के दौरान उसके पास से विभिन्न कंपनियों के चार स्मार्टफोन बरामद किए गए, जिनके संबंध में वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने सभी मोबाइल जब्त कर लिए हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी राजेश मीणा जीआरपी थाना जयपुर का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले भी मोबाइल चोरी के मामले दर्ज हैं। मार्च 2026 में भी जीआरपी थाने में उसके खिलाफ मोबाइल चोरी का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें चार्जशीट पेश की जा चुकी है। फिलहाल पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने यात्रियों से बस स्टैंड पर रात्रि विश्राम के दौरान अपने सामान और मोबाइल की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here