राजस्थान पुलिस में यंग प्रोफेशनल्स भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

0
35
Deadline extended for Young Professionals recruitment in Rajasthan Police.
Deadline extended for Young Professionals recruitment in Rajasthan Police.

जयपुर। राजस्थान पुलिस में डेटा आधारित, तकनीक-सक्षम और आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निकाली गई यंग प्रोफेशनल्स भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा की पहल पर पुलिस मुख्यालय ने अब इच्छुक अभ्यर्थियों को 12 अगस्त 2026 तक आवेदन करने का अवसर दिया है।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार भर्ती पूरी तरह संविदा आधार पर की जाएगी। इसके तहत क्राइम डेटा एनालिस्ट, नवीन न्याय संहिताओं की मॉनिटरिंग, रोड सेफ्टी, ड्रग (अवैध मादक पदार्थ) कंट्रोल और एआई इन पुलिसिंग सहित कुल पांच विशेषज्ञ पदों पर चयन होगा।

इच्छुक अभ्यर्थी राजस्थान पुलिस की वेबसाइट से आवेदन पत्र एवं विस्तृत जानकारी प्राप्त कर ऑफलाइन आवेदन पुलिस मुख्यालय, लालकोठी स्थित कक्ष संख्या-217 में जमा कर सकते हैं। आवेदन ई-मेल के माध्यम से भी भेजे जा सकते हैं।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) बिपिन कुमार पांडे द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंतिम तिथि बढ़ाने का उद्देश्य अधिक से अधिक योग्य एवं प्रतिभाशाली युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर देना है, ताकि वे राजस्थान पुलिस के आधुनिकीकरण और नवाचार आधारित पुलिसिंग अभियान का हिस्सा बन सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here