पिंकसिटी में नौ अगस्त को होगी जयपुर हेरिटेज रन: ऐतिहासिक धरोहरों के बीच दौड़ेंगे धावक

0
36
Jaipur Heritage Run to be held in the Pink City on August 9.
Jaipur Heritage Run to be held in the Pink City on August 9.

जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर की ऐतिहासिक और जीवंत सड़कों पर स्वास्थ्य जागरूकता और अपनी समृद्ध विरासत के प्रति सम्मान व्यक्त करने के उद्देश्य से रविवार, 9 अगस्त को जयपुर हेरिटेज रन 2026 का भव्य आयोजन होने जा रहा है।

इस अनोखी रन का आयोजन ‘इंडियंस इन फ्रांस ग्लोबल’ तथा ‘राशमॉन फ्रांस’ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व अगस्त क्रांति दिवस पर आयोजित हो रही इस ऐतिहासिक रन के पार्टनर जय दुर्गा सीनियर सैकंडरी स्कूल, इंद्र जेम्स एलएलपी, वोयेज इन इंडिया, राजस्थान जेम्स, इमेक्युलेट ज्वैलर्स और रत्नावली आर्ट्स हैं।

आयोजन समिति के प्रमुख शिवशंकर शर्मा ने बताया कि यह जयपुर की पहली ऐतिहासिक हेरिटेज रन है, जो ‘स्वास्थ्य के लिए दौड़ें, जयपुर के गौरव को महसूस करें’ के संदेश के साथ आयोजित की जा रही है। यह रन 9 अगस्त को प्रात: 6 बजे न्यूगेट स्थित रामलीला मैदान से शुरू होगी। धावक चारदीवारी के ऐतिहासिक स्मारकों और गुलाबी नगरी के विरासत से सजे रास्तों से होते हुए जल महल के मनोरम तट पर रन का समापन करेंगे।

आयोजक कपिल खंडेलवाल ने बताया कि इस रन में भाग लेने के लिए सीमित स्थान उपलब्ध हैं। प्रतिभागी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। सीमित स्थान होने की वजह से पहले पंजीकरण करवाने वाले धावकों को ही रन में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here