नशे की लत ने बनाया बाइक चोर: पुलिस ने शातिर आरोपी को दबोचा

0
62
Drug addiction turned him into a bike thief: Police nab cunning accused.
Drug addiction turned him into a bike thief: Police nab cunning accused.

जयपुर। हरमाड़ा थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चुराने वाले एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी नशे की लत पूरी करने और मौज-मस्ती के लिए सुनसान स्थानों व पार्किंग में खड़े वाहनों की रेकी कर उन्हें चुराता था और औने-पौने दामों में बेच देता था। पुलिस आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि हरमाड़ा थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चुराने वाले एक शातिर बाइक चोर विशाल शर्मा (25) पुत्र पूरणमल शर्मा निवासी खजूरियों की ढाणी, जयसिंहपुरा शेखावतान, थाना हरमाड़ा को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली गई।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि विशाल शर्मा नशे का आदी है। वह पार्किंग और सुनसान स्थानों पर खड़े वाहनों की पहले रेकी करता था। मौका मिलते ही मुख्य मार्गों से बचते हुए अंदरूनी रास्तों से वाहन चोरी कर ले जाता था। बाद में चोरी के वाहनों को कम कीमत में बेचकर मिले पैसों से नशा और मौज-मस्ती करता था।

इस कार्रवाई में हरमाड़ा थाने के हेड कांस्टेबल महेंद्र, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार, कांस्टेबल दयाराम, कांस्टेबल महेंद्र और कांस्टेबल जगदीश प्रसाद की विशेष भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here