हिट एंड रन में महिला लेक्चरर की मौत, पति घायल

0
24

जयपुर। रामनगरिया थाना इलाके में दर्दनाक हिट एंड रन हादसे में एक महिला लेक्चरर की मौत हो गई, जबकि उनके पति घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

हेड कांस्टेबल नाहर सिंह ने बताया कि मृतका भावना वशिष्ट (40) पत्नी मुकुल निवासी आनंद विहार रेलवे कॉलोनी जगतपुरा थीं, जो एक निजी कॉलेज में लेक्चरर के पद पर कार्यरत थीं। रविवार देर रात वह पति के साथ खाना खाने के बाद टहलने निकली थीं।

सीबीआई फाटक के पास पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान भावना वशिष्ट ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल पति को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर फरार वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here