लज्जा भंग का आरोपी समेत चार अपराधी गिरफ्तार

0
37
Main Accused Who Swindled ₹11.54 Lakh Using Fake Land Leases Arrested
Main Accused Who Swindled ₹11.54 Lakh Using Fake Land Leases Arrested

जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खोह नागोरियान थाना पुलिस ने चार अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला की लज्जा भंग करने के आरोपी, अवैध गैस रिफिलिंग मामले में फरार चल रहे वांछित अपराधी तथा दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

जयपुर पूर्व की पुलिस उपायुक्त रंजीता शर्मा ने बताया कि चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पारस जैन के सुपरविजन तथा सहायक पुलिस आयुक्त (मालवीय नगर) विनोद शर्मा के नेतृत्व में खोह नागोरियान थानाधिकारी प्रकाश बिश्नोई और उनकी टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस ने थाना क्षेत्र में दर्ज प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला से मारपीट कर उसकी लज्जा भंग करने के आरोपी मोहम्मद आसिफ (22) पुत्र गुलफान खान, निवासी बावड़ी की ढाणी, खोह नागोरियान को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज है।

आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी राकेश शर्मा (42) पुत्र रमेश चंद शर्मा, निवासी नायकों का टीबा, जवाहर नगर कच्ची बस्ती को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अवैध गैस रिफिलिंग के मामले में वांछित था।

वहीं न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के दौरान पुलिस ने स्थाई वारंटी प्रदीप राव (46) पुत्र नैनूराम राव, निवासी मालवीय नगर तथा गिरफ्तारी वारंटी देवेश कुमार जोशी उर्फ सुरेश (50) पुत्र स्वर्गीय हनुमान सहाय जोशी, निवासी घाटी करोलान, खोह नागोरियान को भी गिरफ्तार किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों और वांछित आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए फरार अपराधियों की धरपकड़ में और तेजी लाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here