May 16, 2025, 12:47 pm
spot_imgspot_img

भगवान परशुरामजी की शोभायात्रा का भव्य आयोजन

जयपुर। शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता, भगवान विष्णु के छठें अवतार भगवान परशुरामजी भगवान शिव द्वारा प्रदत्त परशु को हाथ में लेकर शनिवार को अनेक देवी-देवता के साथ नगर भ्रमण पर निकले। राजस्थान ब्राह्मण महासभा जयपुर महानगर के तत्वावधान में निकाली गई। शोभायात्रा जलेबी चौक से गाजेबाजे और शाही लवाजमे के साथ निकाली गई। इस शोभायात्रा से चारदीवारी का माहौल परशुराममय हो गया। जयकारों और बैंडवादन की मधुर स्वर लहरियों ने पूरे वातावरण को उत्साह से भर दिया। इस भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग हाथ में परशुर और ध्वज लिए शामिल हुए।

प्रमुख मंदिरों के महंतों ने उतारी आरती

राजस्थान ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा हाथी,घोडे़,ऊंट चार बैंड और तीन बग्गी के साथ निकली गई इस शोभायात्रा को ब्रह्म पीठाधीश्वर रामरतनदास देवाचार्य, शुक संप्रदायाचार्य अलबेली शरण माधुरी एवं अन्य ने पूजा-अर्चना कर आरती उतार कर यात्रा को रवाना किया।

शोभायात्रा में महासभा के प्रदेश संरक्षक एस.डी. शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष राधेश्याम जैमिनी, रोशन लाल शर्मा प्रमुख महामंत्री हेमन्त कुमार शर्मा, महासभा की महिला अध्यक्ष ज्याति शर्मा, महानगर अध्यक्ष पं. मोहन प्रकाश शर्मा,यात्रा संयोजक हनुमान सहाय शर्मा, युवा अध्यक्ष करण शर्मा ने भी आरती उतारी।

मुख्य रथ पर भगवान परशुराम जी का विशाल सुसज्जित चित्रपट विराजमान किया गया। इस मुख्य रथ के आगे 21 सौ महिलाएं एक ही गणवेश में मंगल गीत गाती हुई शोभायात्रा की शोभा बढ़ाती हुई चली।

विभिन्न प्रकार की 21 झांकियों का हुआ संचालन

भव्य शोभायात्रा में प्रथम पूज्य गणेशजी, शिव परिवार, श्री राम दरबार, नृसिंह अवतार, हनुमानजी सीना फाड़ते हुए, मां शेरांवाली, गणेशजी-परशुरामजी युद्ध करते हुए, शंकर पार्वती, गोविंद देवजी, राम-लक्ष्मण को कंधे पर उठाए हनुमानजी,पांच घोड़ों पर सवार गणेशजी, दुर्गामाता, त्रिमुख शंकर भगवान, राधा कृष्ण, राम दरबार सहित शोभायात्रा में 21 झांकियों को शामिल किया गया। मुख्य रथ के अलावा भगवान परशुरामजी की दो झांकियां थीं। शोभायात्रा जलेब चौक से प्रारंभ होकर, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, बापूनगर, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार होते हुए चौगान स्टेडियम पहुंची। विभिन्न संस्थाओं, संगठनों, समाजों की ओर से जगह-जगह शोभायात्रा का आरती और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

इन गणमान्य लोगों ने भी उतारी आरती

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, सांसद मंजू शर्मा, सांसद घनश्याम तिवाड़ी, मालवीयनगर विधायक कालीचरण सराफ, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर शर्मा, पूर्व मंत्री अरूण चतुर्वेदी, पूर्व विधायक सुरेन्द्र पारीक, कांग्रेस शहर अध्यक्ष आर आर तिवाड़ी, भाजपा नेता सुमन शर्मा, कांग्रेस नेता अर्चना शर्मा, विप्र कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष महेश शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष मंजू शर्मा,क पं. देवी शंकर शर्मा, सुनील शर्मा, विनोद शर्मा एवं अन्य गणमान्य लोगों ने शोभायात्रा मार्ग पर भगवान परशुरामजी की आरती उतारी। महामंत्री महानगर शिव कुमार भारद्वाज, गिरिराज बाढ़दार, मधु सूदन शर्मा, महेश व्यास, सत्यनारायण कांकर, राम दयाल शर्मा, घनश्याम शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, महामंत्री मुख्यालय, केदार शर्मा, महामंत्री कार्यालय, अमिता शर्मा, मोनिका शर्मा, कविता मिश्रा, स्नेहलता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा की व्यवस्थाओं की बागडोर अपने हाथां में संभाले रखी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles