कार्यकर्ताओं के स्नेह के बीच मनाया जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल का जन्मदिन

0
31

जयपुर। भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल का जन्मदिन मंगलवार को संगठन, सेवा और कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच मनाया गया। शहर के विभिन्न मंडलों और विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंचे और पुष्पमालाओं, पुष्पगुच्छ व मिठाई से गोयल का अभिनंदन किया। भारी बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह बना रहा।

गोयल ने दिन की शुरुआत गोविंददेवजी मंदिर और मोती डूंगरी गणेश मंदिर में दर्शन कर की। इसके बाद एसएमएस अस्पताल में जरूरतमंदों को भोजन कराया। उन्होंने खाटूश्यामजी की पदयात्रा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। इस दौरान 51 किलो की माला, ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और आतिशबाजी के साथ जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने गोयल को कंधों पर उठाकर उत्साह जताया। ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय श्रीराम’ के जयघोषों के साथ देशभक्ति के तराने गूंजते रहे।

राजस्थान सहित देशभर के भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से गोयल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। ‘हैप्पी बर्थडे अमित गोयल’ संदेश भी सोशल मीडिया पर प्रमुखता से छाया रहा।

इस अवसर पर गोयल ने कहा कि कार्यकर्ता उनके लिए सर्वोपरि हैं। वे कार्यकर्ताओं के हर सुख-दुख में सहभागी बनकर हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की सेवा ही उनके लिए सर्वोच्च धर्म है और यह जन्मदिन उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here