लोक नृत्य और लहरिया के रंग में रंगा तीज महोत्सव, वंदना बनीं ‘लहरिया क्वीन’

0
45
Teej festival steeped in the colors of folk dance and *Leheriya*
Teej festival steeped in the colors of folk dance and *Leheriya*

जयपुर। सृजन ग्रुप की ओर से मंगलवार को होटल प्रिंस में पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 125 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सावन के पावन पर्व का आनंद उठाया।

महोत्सव की शुरुआत आकर्षक लोक नृत्यों के साथ हुई। लोकगीतों और नृत्य की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं का मन मोह लिया। इसके बाद संस्कृति और परंपराओं पर आधारित विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता और ‘लहरिया क्वीन’ प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। महिलाओं ने पारंपरिक लहरिया परिधानों में सजकर अपनी खूबसूरती और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में श्रीमती वंदना को ‘लहरिया क्वीन’ चुना गया।

आयोजन की रूपरेखा सृजन ग्रुप की संस्थापक शिल्पा कौशिक, रुचि मित्तल, चित्रा मूलचंदानी और मंजुला गौड़ ने तैयार की। कार्यक्रम की सफलता में नीतू, मधु, सोनिया, डिंपल और निर्विका का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस अवसर पर अतिथियों ने सृजन ग्रुप के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ आपसी मेलजोल और उत्साह का अवसर भी प्रदान करते हैं। आयोजकों ने भविष्य में भी इसी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here