कृषि विस्तार विभाग का संयुक्त निदेशक आठ हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
93
Joint Director of Agriculture Extension Department Arrested for Accepting an ₹8,000 Bribe
Joint Director of Agriculture Extension Department Arrested for Accepting an ₹8,000 Bribe

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की बारां टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए कृषि विस्तार विभाग बारां के संयुक्त निदेशक आनन्दीलाल मीणा को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपित संयुक्त निदेशक आनन्दीलाल मीणा ने खाद बीज और कीटनाशक के स्टॉक रजिस्टर वेरीफाई करने के बदले दो परिवादियों से कुल आठ हजार रुपए की रिश्वत ली थी।

एसीबी डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया कि 4 मई 2026 को परिवादियों ने शिकायत देकर बताया था कि संयुक्त निदेशक आनन्दीलाल मीणा खाद, बीज और कीटनाशक विक्रेताओं से स्टॉक रजिस्टर वेरिफिकेशन के नाम पर प्रत्येक से 5-5 हजार रुपए रिश्वत मांग रहे हैं और परेशान कर रहे हैं। इस पर एसीबी ने 5 मई को शिकायत का गोपनीय सत्यापन कराया।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने परिवादियों से 5-5 हजार रुपए की मांग की थी, जिसमें से 2 हजार रुपए पहले ही ले चुका था और शेष 3 हजार रुपए की मांग कर रहा था।

इस पर 6 मई 2026 को उप महानिरीक्षक पुलिस (एसीबी) ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कालूराम वर्मा के नेतृत्व तथा उप अधीक्षक पुलिस प्रेमचंद की टीम ने ट्रैप की कार्रवाई करते हुए संयुक्त निदेशक आनन्दीलाल मीणा को एक परिवादी से 5 हजार और दूसरे से 3 हजार रुपए, कुल 8 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here