राजस्थान में भाजपा सरकार तानाशाही पर उतरी, आप कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज बेहद शर्मनाक : आप

0
222

जयपुर। जयपुर में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल,प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र यादव,महिला नेता संगीता गौड़,लीगल सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष IJ कथूरिया ने एक प्रेस वार्ता संबोधित करते हुए भाजपा की केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने बताया “देश में मोदी सरकार लगातार हार के डर से विपक्षी दलों पर ED और सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों के जरिए झूठे मामले दर्ज कर रही हैं। भारत के लोकतंत्र के इतिहास में यह पहली बार हुआ है की एक सीटिंग चीफ मिनिस्टर को केंद्र सरकार द्वारा गिरफ्तार किया गया है ।यह पहली बार हुआ है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को गिरफ्तार किया गया है ।

यह बिल्कुल साफ है अरविंद केजरीवाल जी की गिरफ्तारी भारतीय जनता पार्टी की एक राजनीतिक साजिश है ईडी का प्रयोग करके एक पार्टी के कन्वीनर को गिरफ्तार करना एक ऐसे केस में जिसमें 2 साल की इन्वेस्टीगेशन के बाद भी₹1 नहीं मिला एक ऐसे केस में गिरफ्तार करना जहां तक आज तक ईडी कोई भी सबूत नहीं रख पाई है।

इससे यही पता चल रहा है कि यह भारतीय जनता पार्टी को और नरेंद्र मोदी जी को आम आदमी पार्टी का डर लग रहा हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी को यह लगता है देश में यह ही एक नेता है जो उन्हें चैलेंज कर सकता है तो उस नेता का नाम अरविंद केजरीवाल है,इसलिए प्रधानमंत्री मोदी जी आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी को रोकने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के एक-एक नेता को गिरफ्तार किया जा रहा है आम आदमी पार्टी के नेताओं को झूठे केस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा गिरफ्तार किया गया है। लेकिन मैं भारतीय जनता पार्टी को यह बताना चाहता हूं कि अरविंद केजरीवाल जी केवल मुख्यमंत्री नहीं है ,अरविंद केजरीवाल सिर्फ एक नेता नहीं है, अरविंद केजरीवाल एक विचार है।अरविंद केजरीवाल एक प्रेरणा है ।पूरा देश आज मजबूती से अरविंद जी के साथ खड़ा हैं।

प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र यादव ने बताया की आम आदमी पार्टी ने कल प्रदेशभर में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी की गिरफ़्तारी के विरोध में मजबूती से विरोध प्रदर्शन किए।जयपुर में भी भाजपा कार्यालय के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया।

वरिष्ठ नेता IJ कथूरिया ने बताया की कल प्रदर्शन के दौरान जिस तरह से बोखाई भाजपा सरकार ने आप कार्यकर्त्ताओं पर लाठीचार्ज करवाया वो बेहद निंदनीय हैं।हमारे जिला अध्यक्ष कमल भार्गव,सोशल मीडिया टीम से प्रदीप बोचलिया,ऑटो विंग से जितेंद्र सिंह समेत कई कार्यकर्त्ताओं को चोट आई हैं।इस अत्याचार के खिलाफ जल्द हम न्यायालय का रुख करेंगे।

महिला नेता संगीता गौड़ ने बताया की कल प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने आम आदमी पार्टी की महिला नेताओं के साथ गाली ग्लोच की,को बेहद निंदनीय हैं।नारीशक्ति का बार बार अपमान करना भाजपा की आदत बन चुकी हैं।प्रदेश की महिलाए भाजपा को लोकसभा चुनाव में सबक जरूर सिखायेगी।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष कीर्ति पाठक,प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी प्रशांत जैसवाल, लीगल सेल उपाध्यक्ष अमित शर्मा लियो,जयपुर जिला अध्यक्ष कमल भार्गव भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here