वन्यजीव प्रेमियों के लिए अच्छी खबर: बीड़ पापड़ सफारी में आसानी से दिख रहे बघेरे

0
32
Leopards Easily Visible at Beed Papad Safari
Leopards Easily Visible at Beed Papad Safari

जयपुर। राजधानी के विद्याधर नगर स्थित ‘बीड़ पापड़ लेपर्ड सफारी’ इन दिनों वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सफारी में आने वाले पर्यटकों को लगातार बघेरों (लेपर्ड्स) की अच्छी साइटिंग हो रही है, जिससे यहां रोमांच का माहौल है और पर्यटकों के चेहरे खिले हुए हैं।

रेंजर रघुवेंद्र राठौड़ ने साझा की जानकारी

बीड़ पापड़ लेपर्ड सफारी के रेंजर रघुवेंद्र राठौड़ ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि सफारी क्षेत्र में बघेरे पूरी तरह सहज महसूस कर रहे हैं। यही कारण है कि पर्यटकों को उनके प्राकृतिक आवास में अठखेलियां करते और घूमते हुए आसानी से देखा जा रहा है।

बढ़ती गर्मी को लेकर विशेष इंतजाम; प्यासे नहीं रहेंगे वन्यजीव

रेंजर राठौड़ ने बताया कि राजधानी में लगातार बढ़ रही तेज गर्मी को देखते हुए वन विभाग बेहद सतर्क है। सफारी क्षेत्र में रह रहे वन्यजीवों को पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। क्षेत्र में बने सभी वॉटर पॉन्ड्स (कृत्रिम जलाशयों) में समय-समय पर पानी भरा जा रहा है।

वन विभाग की टीम लगातार इन वाटर पॉन्ड्स की मॉनिटरिंग कर रही है ताकि तेज धूप और गर्मी के इस मौसम में कोई भी वन्यजीव प्यासा न रहे और उन्हें सफारी क्षेत्र के अंदर ही पर्याप्त मात्रा में शीतल जल उपलब्ध हो सके। पानी के इन स्रोतों के आसपास भी वन्यजीवों की अच्छी आवाजाही देखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here