जयपुर। न्यूमेरोलॉजी—लाइफ कोचिंग और काउंसलिंग के जरिए लोगों को रिश्तों,करियर, स्वास्थ्य और जीवन में सफलता के लिए मार्गदर्शन देने के लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन स्टूडियो का शुभारंभ वैशाली नगर स्थित मॉल ऑफ़ जयपुर में किया गया। इस स्टूडियो की शुरुआत असम की प्रसिद्ध न्यूमेरोलॉजिस्ट एवं लाइफ कोच नूपुर पुरोहित और उनकी बहन पायल जोशी द्वारा की गई।
जिसका विधिवत उद्घाटन योगाचार्य ढाकाराम द्वारा शुभाशीष प्रदान कर किया गया। नूपुर पुरोहित लंबे समय से न्यूमेरोलॉजी एवं सरल उपायों के माध्यम से लोगों को जीवन में सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रही हैं और वहीं पायल जोशी काउंसलिंग एवं गाइडेंस के जरिए लोगों को मानसिक और भावनात्मक संतुलन प्रदान कर रही हैं।



















