जयपुर। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने संगठन विस्तार के तहत राजधानी जयपुर के युवा समाजसेवी ब्रजेश पाठक को “नेशनल चेयरमैन सोशल इंडिया” नियुक्त किया है। यह नियुक्ति फाउंडेशन के नैशनल चीफ सुप्रीमो नरेंद्र अरोड़ा एवं नैशनल सुप्रीमो पवन शर्मा द्वारा की गई।
इस अवसर पर नरेंद्र अरोड़ा और पवन शर्मा ने ब्रजेश पाठक को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें पद की गरिमा बनाए रखते हुए भ्रष्टाचार उन्मूलन और जनजागरूकता के क्षेत्र में कार्य करने की शपथ दिलाई। पाठक ने सत्यनिष्ठा शपथ फॉर्म भरकर ईमानदारी और सच्चाई के साथ समाज सेवा करने का संकल्प लिया।
ब्रजेश पाठक ने कहा कि वे फाउंडेशन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाने और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। साथ ही प्रदेश स्तर पर संगठन का विस्तार भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया देशभर में “अवेयरनेस अगेंस्ट करप्शन” अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहा है और इसकी टीम विभिन्न राज्यों में कार्यरत है।
इस मौके पर पवन शर्मा ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा “करप्शन फ्री इंडिया” अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में भाषण, स्लोगन, ड्राइंग और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इसके अलावा हस्ताक्षर अभियान और सत्यनिष्ठा शपथ कार्यक्रमों के जरिए लोगों को ईमानदारी और भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संदेश दिया जा रहा है।



















