जयपुर। वैदिक ज्योतिष के लिहाज से यह साल बहुत ही खास तरह से बीतने वाला है। इस साल शनि, गुरु और राहु-केतु जैसे बड़े और प्रभावशाली ग्रह गोचर करने वाले हैं। प्रमुख ग्रहों के गोचर करने से इस साल कई तरह के राजयोगों का निर्माण भी होगा। साल के पहले महीने में 28 जनवरी को सुख, ऐशोआराम और वैभव के दाता शुक्र राशि परिवर्तन करते हुए मालव्य नाम का राजयोग का निर्माण करेंगे। साल के पहले महीने में मालव्य राजयोग बनने कुछ राशि वालों का भाग्य चमक सकता है, नौकरी में बेहतर अवसर मिल सकता है और सुखों में वृद्धि हो सकती है और करियर में तरक्की के योग बनेंगे।
ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि ज्योतिष में मालव्य राजयोग को बहुत ही शुभ फलदायी, दुर्लभ और शक्तिशाली माना जाता है। मालव्य राजयोग तब बनता है जब कुंडली में शुक्र अपनी ही राशि में और केंद्र भाव में होते हैं। शुक्र की राशि वृषभ और तुला होती है। वहीं शुक्र भोग-विलास, सुंदरता, ऐश्वर्य, कला और आकर्षक व्यक्तित्व का कारक होगा। है। मालव्य राजयोग के निर्माण से राशि के जातकों को साल भर धन-दौलत, सुख-समृद्धि और हर तरह के ऐशोआराम का सुख मिलता है।
इन राशि वालों को मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ :
वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य होता है। जनवरी माह में शुक्र ग्रह वृषभ राशि के लोगों पर उनके एकादश भाव में गोचर करेंगे। वृषभ राशि के जातकों के लिए मालव्य राजयोग का बनना बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को उनके कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ मिल सकता है। आय में अच्छा इजाफा और भौतिक सुख-सुविधाओं में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आपको हर एक काम में कामयाबी हासिल हो सकती है। व्यापारियों को व्यापार से अच्छा मुनाफा और नई संपत्ति और वाहन की खरीदारी करने का मौका मिल सकता है।
धनु राशि :
धनु राशि के जातकों के लिए मालव्य राजयोग बहुत लाभ दिलाने वाला साबित होगा। यह राजयोग धनु राशि के जातकों के सुख के भाव में बनेगा। ऐसे में कुछ दिनों तक आपकी सुख-सुविधाओं में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिल सकता है। आपको पैतृक संपत्ति के मिलने के योग हैं। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। मन प्रसन्न और शांत रहेगा। नया वाहन और नई प्रॉपर्टी की खरीदारी के योग बन रहे हैं। धन की बचत करने में कामयाबी मिलेगी।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातकों को भी मालव्य राजयोग का फायदा मिलेगा। शुक्र आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर करने जा रहे हैं। ऐसे में आपकी वाणी और प्रभाव में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति और ऐशोआराम की सारी सुविधा आपको प्राप्ति होगी। अचानक धन लाभ की प्राप्ति होने के आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।