अमरापुर स्थान में एकादशी पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

0
39
Mass recitation of Hanuman Chalisa on Ekadashi at Amrapur Sthan.
Mass recitation of Hanuman Chalisa on Ekadashi at Amrapur Sthan.

जयपुर। सावन मास की कामिका एकादशी पर रविवार को एमआई रोड स्थित श्री अमरापुर स्थान में संत-महात्माओं के सानिध्य में विशाल संगीतमय सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हुआ। हनुमान चालीसा प्रबंधक समिति, श्री अमरापुर दरबार के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में संत अमरनाथ महाराज, संत मोहन प्रकाश महाराज और स्वामी मनोहर लाल महाराज सहित संत-महात्माओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

इस कार्यक्रम के दौरान टेऊराम महाराज हनुमानजी के समक्ष घेवर का भोग लगाया गया। संत मोनूराम ने बताया कि सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के बाद दिव्य महाआरती की गई। इसके लिए श्री अमरापुर स्थान स्थित मंदिर एवं समाधि स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को श्री हनुमान चालीसा की प्रतियां निशुल्क वितरित की गईं।
इस अवसर पर संतों और भक्तों ने संगीतमय हरिनाम संकीर्तन किया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को दोना प्रसादी, फल और खीर का वितरण किया गया।

वहीं सतगुरु स्वामी टेऊराम महाराज की 140 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को अमरापुर दरबार में भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन होगा। इसमें 140 कांवड़िए गलता तीर्थ से पवित्र गंगाजल लेकर अमरापुर दरबार पहुंचेंगे। यहां अमरापुरेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here