उपचुनाव ड्यूटी में लापरवाही: दो पुलिसकर्मी निलंबित

0
334

जयपुर। बारां जिले में विधानसभा उपचुनाव 2025 (निर्वाचन क्षेत्र अंता-193) के दौरान कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही बरतने पर बारां पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने सख्त कदम उठाए हैं। उन्होंने ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक अंदासु ने बताया कि निलंबित किए गए कार्मिकों में पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल मुकेश कुमार गुर्जर और कांस्टेबल चन्द्रभान सहरिया शामिल हैं। ये दोनों कार्मिक विधानसभा उपचुनाव के दौरान स्थैतिक निगरानी दल की ड्यूटी में अनुपस्थित पाए गए और अपने कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही बरती।

निलंबन काल के दौरान इन दोनों कार्मिकों का मुख्यालय पुलिस लाइन बारां निर्धारित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने यह स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव ड्यूटी एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है और यदि कोई भी कार्मिक इस दौरान लापरवाही बरतता है तो उसके विरूद्ध आवश्यक एवं कठोर कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here