जयपुर। चेतना केन्द्र दुर्गापुरा की ओर से प्रताप नगर के सेक्टर 8 स्थित अंबेडकर पार्क में गुरुवार को पंच कुंडीय गायत्री महयज्ञ का आयोजन किया गया। राजकुमार विजयवर्गीय, विजय कुमार विजयवर्गीय ने प्रारंभ में देव पूजन किया। आचार्य पीठ से सुशील कुमार शर्मा और राजेश कुमार शर्मा ने प्रज्ञा गीतों के साथ हवन करवाया। सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में विश्व शांति के लिए आहुतियां अर्पित कीं।
सीताराम पुजारी, विजय कुमार शर्मा, अशोक प्रजापत, वैद्य सत्येंद्र शर्मा, राजकुमारी शर्मा, रविमोहन शर्मा ने यज्ञ कार्य में सहयोग किया। इस मौके पर साहित्य स्टाल भी लगाई गई। जीवनोपयोगी साहित्य आधी कीमत पर उपलब्ध कराया गया।



















