माघ पूर्णिमा पर एक साथ एक समय 111 स्थानों पर हवन में दी 2664 आहुतियां

0
240

जयपुर। माघ पूर्णिमा पर अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर बुधवार को 111 स्थानों पर यज्ञ कराया गया। एक साथ एक ही समय हुए यज्ञ में पांच सौ से अधिक परिजनों ने आहुतियां प्रदान की। वेदमाता गायत्री, पं. श्रीराम शर्मा आचार्य, वंदनीया माताजी भगवती देवी शर्मा का पूजन कर प्रमुख देवी-देवताओं का भावभरा आह्वान कर सोडशोपचार पूजन किया गया। गायत्री एवं महामृत्युंजय महामंत्र के साथ विश्व कल्याण की कामना के साथ यज्ञ देवता को आहुतियां प्रदान की गई। रुद्र गायत्री और सूर्य गायत्री मंत्र से भी आहुतियां प्रदान की गई। कुल 2664 आहुतियां अर्पित की गई।

राजस्थान के विभिन्न जिलों सहित अमरीका में रह रहे प्रदेश के लोग ऑनलाइन मोड पर यज्ञ से जुड़े और हजारों किलोमीटर दूर घर बैठे हवन किया। इस मौके पर शांतिकुंज में राजस्थान जोन समन्वयक गौरी शंकर सैनी ने कहा कि देश में उमड़ रहे आस्था के माहौल को सही दिशा देने के लिए गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं को युग साहित्य का वितरण करना चाहिए। राजस्थान की नारी जागरण समन्वयक शालिनी सक्सैना ने कहा कि जहां कार्यक्रम हो चुके हैं वहां सतत जन संपर्क अभियान चलाएं। प्रदेश जोन समन्वयक ओमप्रकाश अग्रवाल ने आत्मीयता विस्तार पर जोर दिया।

गायत्री परिवार जयपुर जोन समन्वयक सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि बसंत पंचमी-2026 तक हर पूर्णिमा को ऑनलाइन यज्ञ किया जाएगा। इसमें भागीदारी के लिए संकल्प पत्र भी भराए जा रहे हैं। ऑनलाइन यज्ञ की श्रृंखला कोरोनाकाल में शुरू की गई थी।मासिक ऑनलाइन यज्ञ का संचालन गायत्री चेतना केन्द्र दुर्गापुरा से किया गया। लोगों ने जूम एप और यू ट्यूब से जुडक़र घर बैठे हवन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here