जयपुर। हवा में होली की मस्ती घुल रही है। होली के अवसर को ध्यान में रखते हुए सभी कला अनुरागियों को लोक कला के रंगों से रंगने के लिए जवाहर कला केन्द्र की ओर से शुक्रवार को फागोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उत्सव के अंतर्गत रंगायन में शाम छह बजे से ब्रज की होरी की प्रस्तुति होगी। भारतीय कला संस्थान की ओर से अशोक शर्मा व समूह के कलाकार अपनी प्रस्तुति से सभी को कृष्ण रंग में रंगने वाले हैं।
- Advertisement -